Q1. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार कौन भारतीय दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं ?
Ans. गौतम अडानी - ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, भारतीय अरबपति व अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी जी विश्व में तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। गौतम अडानी ने फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया.
Q2. हाल ही में रणवीर सिंह को उनकी किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है
Ans. फिल्म 83 - बॉलीवुड फिल्म कलाकार रणवीर सिंह को उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Q3. न्यूजीलैंड के किस क्रिकेट खिलाड़ी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की
Ans. कॉलिन डी ग्रैंडहोम - न्यूजीलैंड देश खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
Q4. ‘1949 से त्रिपुरा के विकास की झलक’ नाम की एक पुस्तिका का अनावरण त्रिपुरा के किस मंत्री ने किया ?
Ans. जिष्णु देव वर्मा - त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने हाल ही में को '1949 से त्रिपुरा के विकास की झलक' नाम की एक पुस्तिका का अनावरण किया। यह पुस्तिका त्रिपुरा सरकार की ओर प्रकाशित की गयी है।
Q5. हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित किनके लिए आवास से संबंधित ई आवास पोर्टल शुरू किया ?
Ans. केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए आवास से संबंधित ई आवास पोर्टल लांच किया।
Q6. हाल ही में श्रीमती पाओला माइनो का का इटली में निधन हो गया वे किस कांग्रेसी अध्यक्ष की माता थी
Ans. सोनिया गांधी - श्रीमती पाओला माइनो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया है।
Q7. सोवियत संघ के किस पूर्व राष्ट्रपति का हाल ही में 93 वर्ष की आयु में अस्पताल में निधन हो गया है
Ans. मिखाइल गोर्बाचेव - सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का हाल ही ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Q8. इकोनॉमिस्ट और योजना आयोग के पूर्व सदस्य अभिजीत सेन का हाल ही में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है वे कौन थे?
Ans. भारतीय अर्थशास्त्री - इकोनॉमिस्ट और योजना आयोग के पूर्व सदस्य अभिजीत सेन का हाल ही में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
