❣️तहसील
👉तहसील भारत की एक प्रशासनिक इकाई है। एक देश में कई राज्य होते हैं और एक राज्य में कई जिले होते हैं। और एक जिले में कई तहसील होते हैं। तहसील का एक प्रभावी अधिकारी होता है जिसे तहसीलदार कहते हैं। ये कस्बो, और गाँव के जुड़े मैदानों का कार्य संभालने के लिए रखी गयी इकाई है। एक कस्बे में एक तहसील होता है जो एक सीमित क्षेत्र को संभालती है।
❣️पंचायत समिति (ब्लॉक)
👉जिसे ब्लॉक में पंचायत समिति भी कहती है कि ये भी तहसील की तरह एक भारत में सरकार की स्थानीय प्रशासनिक इकाई है। ये तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में सामान रूप से कार्य करता है। इसे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत और जिला परिषद को एक दूसरे से जोड़ने की कड़ी के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसे आंध्र प्रदेश में इसे मंडल प्रजा परिषद, गुजरात में तालुका पंचायत और कर्नाटक में विभाजन पंचायत के रूप से जाना जाता है।
💟👉तहसील और ब्लॉक के बीच अंतर
👉ब्लॉक ग्रामीण विकास के लिए एक भौगोलिक इकाई के रूप में कार्य करता है, जबकि तहसील राजस्व संग्रह के लिए एक भौगोलिक इकाई के रूप में कार्यरत है।
👉ब्लॉक का कार्य मुख्य रूप से कल्याण कार्यक्रमों को संभालना है जैसे:: (जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा आदि)। जबकि तहसील का कार्य मुख्य रूप से राजस्व एकत्र करने के लिए होता है। ये दोनों में ये कार्य अधिकारी की देखरेख में होते हैं।
👉ब्लॉक का कानूनी नाम "सामुदायिक विकास खंड" है जो ब्लॉक के विकास की प्रकृति को व्यक्त करता है। जबकि तहसील को तहसील ही कहा जाता है।
👉अगर भौगोलिक क्षेत्र की बात की जाए तो ब्लॉक और तहसील दोनों समान क्षेत्र संभालते है कभी ये दोनों एक दूसरे के छोटे बड़े हो सकते हैं।
👉ब्लॉक का मुख्य अधिकारी BDO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस) होता है जबकि तहसील का मुख्य अधिकारी तहसीलदार होता है।
