1. मलेशिया में स्वतंत्रता दिवस किस दिन मनाया जाता है?
Ans. 31 अगस्त - मलेशिया में आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाता है.
2. प्रमुख पर्यटन स्थलों पर गवरी नृत्य का आयोजन सितंबर से होगा, यह नृत्य की राज्य में होता है?
Ans. राजस्थान के उदयपुर - राजस्थान राज्य के उदयपुर में माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेवाड़ का प्रमुख पारम्परिक जनजातीय नृत्य नाटिका “गवरी“ का आयोजन के लिए 5 सितंबर तक आवेदन मांगे गये है।
3. हाल ही में कौन स्टार-स्टडेड इवेंट में मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनी?
Ans. दिविता राय - स्टार-स्टडेड इवेंट में कर्नाटक की दिविता राय 28 अगस्त को एक मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं। मिस यूनिवर्स 2021 बनी हरनाज संधू ने दिविता को वे अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया।
4. वज्र प्रहार 2022 भारत और किस देश के बिच एक संयुक्त अभ्यास है जो हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हुआ?
Ans. अमेरिका - भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार 2022 का 13वां संस्करण भारत के हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हाल ही में संपन्न हुआ।
5. बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
Ans. विक्टर एक्सेलसन - डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने फाइनल में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया, उन्होंने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को 21-5, 21-16 से कराकर ये जीत हासिल की।
6. किस देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को पांच साल तक बढ़ा दिया है?
Ans. श्रीलंका - श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नांडो ने हाल ही में देश में पर्यटन में तेजी लाने के लिए बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा अवधि को 5 वर्ष तक बढ़ा दिया है।
7. किस राजनीती पार्टी के 64 नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से हाल ही में त्यागपत्र दे दिया है?
Ans. कांग्रेस - कांग्रेस के 64 नेताओं ने हाल ही में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है जोकि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में आये है इसमें जम्मू कश्मीर में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद भी शामिल है।
8. हरियाणा में किस राजनीती पार्टी ने ‘एक बूथ एक सखी’ मुहीम का आगाज करने का फैसला लिया?
Ans. जननायक जनता पार्टी (जजपा) - हरियाणा में पंचायती चुनावों के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी (जजपा) हाल ही में ‘एक बूथ एक सखी’ मुहिम का आगाज करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।
9. हाल ही में किसने विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया?
Ans. ईएसी-पीएम - देश की विकास यात्रा के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांतों का निर्धारण करने तथा भारत के विकास के लिए लक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद ने हाल ही में प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी किया.
