1. विश्व गुलाब दिवस (World Rose Day) कब मनाया जाता है?
Ans. 22 सितंबर - हार वर्ष 22 सितंबर को मेलिंडा रोज की याद में वर्ल्ड रोज डे यानी विश्व गुलाब दिवस मनाया जाता है। कैंसर रोगियों के कल्याण के लिए (कैंसर रोगी कल्याण दिवस) इस दिन को मनाया जाता है।
2. हाल ही में किसे PM मोदी ने किस उद्योगपति को पीएम केयर (PMCares) फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया है?
Ans. रतन टाटा - पीएम केयर (PMCares) फंड ने रतन टाटा जी को नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. इनके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस केटी थॉमस व लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है.
3. किस गुजराती फिल्म को को ऑस्कर 2023 के के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है?
Ans. फिल्म छेल्लो शो - गुजराती फिल्म छेल्लो शो जिसे पान नलिन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की सम्पूर्ण कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है।
4. “गोवा कार्निवल मिसेज इण्डिया टाईटेनिक ब्यूटी” पेजेंट में किसे मिसेज इंडिया टाइटेनिक ब्यूटी 2022 के ताज से सम्मानित किया गया?
Ans. आरती चित्तौडा - गोवा में हुए "गोवा कार्निवल मिसेज इण्डिया टाईटेनिक ब्यूटी" पेजेंट में बारां शहर की आरती मेहता चित्तौड़ा को मिसेज इंडिया टाइटेनिक ब्यूटी 2022 के ताज से सम्मानित किया गया।
5. हाल ही में किस भारतीय हास्य अभिनेता 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Ans. राजू श्रीवास्तव - लंबे समय से बीमार चल रहे लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी का हाल ही में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
6. किस बॉलीवुड अभिनेत्री को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
Ans. आलिया भट्ट - भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को हाल ही में भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रियदर्शनी अकादमी ने स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया है।
7. निम्न में से किस भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज ने हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है?
Ans. बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव - आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार यादव 780 रेटिंग पॉइंट के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बाबर 771 पॉइंट के साथ चौथे पायदान पर आ गये हैं।
8. ‘संयुक्त राष्ट्र हाईपरटेंशन नियंत्रण इनीशियेटिव्स पुरस्कार से किस देश को सम्मानित किया गया है?
Ans. भारत - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बुनियादी ढ़ांचे के बल पर ‘संयुक्त राष्ट्र हाईपरटेंशन नियंत्रण इनीशियेटिव्स पुरस्कार मिला है।
9. भारत में वर्ष 2023 में पहली बार किस प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की ?
Ans. मोटो जीपी ग्रां प्री - एफआईएम विश्व चैपिंयनशिप ग्रां प्री (मोटो जीपी) का आयोजन करने वाली स्पेन की डोरना स्पोर्ट्स जो एफआईएम विश्व चैपिंयनशिप ग्रां प्री (मोटो जीपी) का आयोजन करती है ने हाल ही में घोषणा की की खेल गतिविधि क्षेत्र में कार्य करने वाली भारतीय कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के साथ मिलकर देश में पहली बार मोटो जीपी ग्रां प्री के आयोजन किया जाएगा
