IAS Selection Point par search karein

08 September Current Affairs

Q 1. हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 8 सितम्बर - प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है, 26 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को द्वारा यूनेस्को के आम सम्मेलन के 14वें सत्र में घोषित किया गया था।

Q 2. शिक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के विजेताओं को कितने रुपए का पुरस्कार मिलेगा?
Ans. एक लाख - शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2022 के ग्रैंड फिनाले राउंड में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले अपने छात्रों की सराहना करते हुए एमआईटी कला, डिजाइन और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने हाल ही में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Q 3. एक्सिस बैंक ने हाल ही में किस ब्रान्चलेस बैंकिंग और डिजिटल सेवा नेटवर्क के साथ साझेदारी की है?
Ans. पेनियरबाय - एक्सिस बैंक ने समस्त रिटेल विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए बचत और चालू बैंक खातों को खोलने की सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए ब्रान्चलेस बैंकिंग और डिजिटल सेवा नेटवर्क पेनियरबाय के साथ हाल ही में भागीदारी की है।

Q 4. किसे हाल ही बलूचिस्तान सरकार ने नसीराबाद जिले में पहली महिला उपायुक्त नियुक्त किया है?
Ans. आयशा जेहरी - हाल ही में आयशा जेहरी को बलूचिस्तान सरकार ने नसीराबाद जिले में पहली महिला उपायुक्त के रूप में नियुक्त की है। यह बलूचिस्तान प्रशासन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी महिला को उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया।

Q 5. हाल ही में भारत, ब्रिटेन ने कितने देशों के लिए कराया साइबर हमले से निपटने के लिए ‘रैंसमवेयर सुरक्षा अभ्यास’?
Ans. 26 देशों - 26 देशों को भारत ने ब्रिटिश सरकार के सहयोग से कंप्यूटर वायर के जरिए आनलाइन कंप्यूटर प्रणलियों पर एक बड़े साइबर हमले से निपटने की तैयारी कराने के लिए रैंसमवेयर सुरक्षा अभ्यास का आनलाइन आयोजन किया है।

Q 6. विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस सितम्बर में कब मनाया जाता है ?
Ans. 8 सितम्बर - हर वर्ष 8 सितंबर को विश्‍व भौतिक चिकित्‍सा दिवस मनाया जाता है. फिजियोथेरेपिस्ट के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

Q 7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही कौनसा अभियान जारी करेंगी, जिसका उद्देश्य साल 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन करना है?
Ans. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी 9 सितंबर को ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ जारी करेंगी जिसका मकसद साल 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन करना है।

Q 8. हाल ही किसे लोकनायक फाउंडेशन (18वें लोकनायक फाउंडेशन पुरस्कार) के वार्षिक साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Ans. तनिकेला भरणी - तेलुगु लेखक और अभिनेता, तनिकेला भरणी को हाल ही में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के कलाभारती सभागार में हुए एक पुरस्कार समारोह में लोकनायक फाउंडेशन (18वें लोकनायक फाउंडेशन पुरस्कार) के वार्षिक साहित्य पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments