Type Here to Get Search Results !

विश्व शिक्षक दिवस

भारत में शिक्षक दिवस 'डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन' के जन्मदिन पर 5 सितंबर को मनाया जाता है।

ग़ौरतलब है कि ‘विश्व शिक्षक दिवस' 5 अक्टूबर को मनाया जाता है, लेकिन हर देश इस दिन को अलग-अलग तारीखों पर मनाता है।

शिक्षक दिवस, शिक्षकों की मेहनत व समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

शिक्षक समाज के हर व्यक्ति को सफल व्यक्ति के रूप में स्थापित करने और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित करने में विशेष स्थान रखते हैं।

भारत के शिक्षक दिवस की तारीख के चयन से जुड़ा क़िस्सा

वर्ष 1962 में जब डॉ. राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति का पद संभाला, तो उनके छात्रों ने 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति लेने के लिए उनसे संपर्क किया, तब डॉ. राधाकृष्णन ने उनसे समाज में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक नज़र में

• डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को तिरुत्तानी (तत्कालीन मद्रास ज़िला, वर्तमान में तमिलनाडु का तिरुवल्लूर ज़िला) में एक गरीब परिवार में हुआ था ।

• वे एक उच्च सम्मानित शिक्षक, दार्शनिक और विपुल राजनेता थे।

• वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) थे।

• डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967) भी रहे थे।

उन्हें वर्ष 1931 में नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया था, जबकि वर्ष 1954 में वे भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारतरत्न' से सम्मानित हुए थे।


Tags

Post a Comment

0 Comments